ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समस्तीपुर नागरिक समाज ने निकाला प्रतिरोध मार्च

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समस्तीपुर नागरिक समाज ने निकाला प्रतिरोध मार्च

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और पुलिस बल प्रयोग की निंदा, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 10 अक्टूबर, 2026)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन के समर्थन में समस्तीपुर नागरिक समाज ने प्रतिरोध मार्च और सभा आयोजित कर एकजुटता प्रदर्शित की। शनिवार को समस्तीपुर शहर के चीनी मिल चौक पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नागरिक समाज के सह-संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।
सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नागरिक शंकर साह, शत्रुघ्न राय पंजी, नाहीद हुसैन, असगर अंसारी, दीनबंधु प्रसाद, राम विनोद पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी और सुशील कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने ज्ञानेश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन पर रोक लगाकर सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। नेताओं ने प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने की निंदा की।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments