‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ के नारे से गूंजा समस्तीपुर, इंडिया गठबंधन ने निकाला प्रतिरोध मार्च

‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ के नारे से गूंजा समस्तीपुर, इंडिया गठबंधन ने निकाला प्रतिरोध मार्च

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
रेलवे स्टेशन गांधी चौक से जिला मुख्यालय तक निकला मार्च, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का किया दहन

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 8 अक्टूबर,2026)। इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) के आह्वान पर गुरुवार को समस्तीपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ प्रतिरोध मार्च निकाला गया।
 रेलवे स्टेशन स्थित गांधी चौक से शुरू हुआ मार्च ओवरब्रिज होते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
जिला मुख्यालय, समस्तीपुर के समीप मार्च के समापन के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा जरूरी है।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए एसआईआर (Special Intensive Revision) को तत्काल समाप्त या निलंबित करने की मांग की। साथ ही मतदाता सूची से हटाए गए सभी पात्र मतदाताओं के नाम पुनः बहाल करने, चुनाव आयोग की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने तथा मताधिकार पर किसी भी प्रकार के हमले को तत्काल रोकने की मांग उठाई।
मार्च के दौरान इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लोकतंत्र तथा मतदान के अधिकार को मजबूत करने के पक्ष में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम सुरक्षित रहना और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल आवश्यकता है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments