जंतर-मंतर पर महागठबंधन का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर पर महागठबंधन का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
SIR में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, राजद के वरिष्ठ नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन हुए शामिल

नई दिल्ली,भारत (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 12 अक्टूबर,2026)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर महागठबंधन की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक एवं राजद के वरिष्ठ नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।
इस मौके पर राजद नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि लोकतंत्र में वोट की चोरी सबसे बड़ा अपराध है और चुनाव आयोग को निष्पक्ष भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है।
प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
जंतर-मंतर पर हुए इस प्रदर्शन के जरिए महागठबंधन ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखीं।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।


Comments