मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
शाहपुर बघौनी से निकला मार्च मदरसा चौक पहुंचकर सभा में हुआ तब्दील, ईसीआई पर लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई का आरोप

ईसीआई ज्ञानेश कुमार समेत मोदी-शाह का संयुक्त पूतला फूंककर ईसीआई को बर्खास्त करने की मांग की

7 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन द्वारा हाॅस्पीटल चौक ताजपुर से प्रखंड चौक तक विरोध मार्च होगा- सुरेंद्र

इंडिया गठबंधन द्वारा 8 अक्टूबर को समस्तीपुर मुख्यालय में विरोध मार्च-पूतला दहन, बड़ी संख्या में शामिल होंगे माले कार्यकर्ता

ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 6 अक्टूबर 2026),
 विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विरोध में मंगलवार को भाकपा माले प्रखंड कमिटी के झंडे-बैनर तले शाहपुर बघौनी से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए नारेबाजी के साथ मदरसा चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य सह इनौस जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने की, जबकि संचालन मो. शाद तौहीदी ने किया।
    सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (SIR) के माध्यम से देशभर में करीब 13 करोड़ तथा बिहार में करीब लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया ने मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पद छोड़ने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा सभी योग्य मतदाताओं के नाम पुनः सूची में शामिल किए जाने चाहिए। सभा में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
    सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संयुक्त पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, मो. रहमान, मो० नासीर, मो० तनवीर , मो० मुखलिस तौहीदी, मो० बसाम, मो० सुलेमान, मो० सोनू, फरहादूल होदा, मो० राजू, मो० आदिल, मो० जहांगीर, सदरुल होदा सहित बड़ी संख्या में भाकपा माले, इनौस के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
  एक प्रस्ताव पारित कर वोट चोर ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा की मांग पर 7 अक्टूबर को ताजपुर हाॅस्पीटल चौक से प्रखंड चौक तक निकाले जाने वाले विरोध मार्च एवं 8 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला मुख्यालय में आहूत विरोध मार्च में बड़ी संख्या में भागीदारी दिलाने की अपील उपस्थित कार्यकर्ताओं से की गई।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित,

Comments