स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर RJD ने गठित की 11 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति
स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर RJD ने गठित की 11 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत के लिए आलोक कुमार मेहता ने सौंपी जिम्मेदारी, रोमा भारती बनीं समिति की अध्यक्ष
समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 03 अक्टूबर 2026)। बिहार विधान परिषद स्नातक चुनाव 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक सह पूर्व मंत्री एवं राजद जिला प्रभारी आलोक कुमार मेहता ने 11 सदस्यीय समस्तीपुर जिला स्तरीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया है।
गठित समिति की अध्यक्ष राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती को बनाया गया है। समिति में विपिन सहनी, प्रभु नारायण राय, चन्द्रिका सिंह, हरिश्चन्द्र राय, विष्णुदेव सिंह, शत्रुघ्न यादव, प्रमोद पंडित, नसीम अब्दुल्ला, विश्वनाथ राम एवं संजीव कुमार राय को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
राजद की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समिति के सदस्य स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क सहित चुनाव अभियान से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करेंगे और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी अभियान को गति देंगे।
इस अवसर पर जिला सह प्रभारी सत्यविन्द पासवान एवं प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई दी। साथ ही चुनाव अभियान समिति के गठन के लिए पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी आलोक कुमार मेहता के प्रति आभार व्यक्त किया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments