समस्तीपुर के चर्चित जननेता भाई तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता का सड़क दुर्घटना में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

समस्तीपुर के चर्चित जननेता भाई तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता का सड़क दुर्घटना में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
समस्तीपुर-रोसड़ा रोड के लक्की चौक पर तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर; जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 10 नवंबर, 2026)। जिले के चर्चित सामाजिक एवं राजनीतिक चेहरा, जन सुराज पार्टी के नेता तथा नगर परिषद समस्तीपुर के पूर्व सभापति भाई तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता अब हम लोगों के बीच नहीं रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य मार्ग स्थित लक्की चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
भाई तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता के असामयिक निधन की खबर से समस्तीपुर जिले में शोक की लहर है। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके साथ जुड़े लोगों और शुभचिंतकों के बीच गहरा दुख व्याप्त है।

जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि।

इस दुखद घड़ी में हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों एवं समर्थकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! ॐ शांति!! ॐ शांति!!!
विनम्र श्रद्धांजलि।
जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन परिवार, समस्तीपुर।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments